भोपाल : शिवराज सिंह चौहान ने आज कांग्रेस की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष कमलनाथ से अपने प्रतिदिन के सवालों की श्रृंखला में पूछा कि कांग्रेस ने अपने वचन पत्र में लिखे जाने के बाद प्रदेश में किसे सामाजिक सुरक्षा पेंशन दी।
चौहान ने यहां संवाददाताओं से चर्चा के दौरान कहा कि कांग्रेस और कमलनाथ वोट लेने के लिए झूठ बोलकर जनता को गुमराह करते हैं। उन्होंने कहा कि वे अब तक कमलनाथ से 10 सवाल पूछ चुके हैं, पर उन्होंने एक का भी जवाब नहीं दिया।
इसी क्रम में उन्होंने कहा कि कमलनाथ ने किसानों के लिए नई सामाजिक सुरक्षा पेंशन शुरू कर एक हजार रुपए देने का वादा किया था, इसके प्रावधान भी बताए गए थे। कमलनाथ बताएं कि किसको ये पेंशन मिली?
उन्होंने कहा कि कमलनाथ ने जनता को धोखा दिया है।
किसे मिली सामाजिक सुरक्षा पेंशन
