गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

माँ ने की अपने बच्चों की हत्या

औरंगाबाद : महाराष्ट्र औरंगाबाद जिले में मंगलवार को दिल झकझोरने वाली घटना सामने आयी है जहां एक मां ने अपने दो बच्चों की गला दबा कर हत्या कर दी।
पुलिस ने बताया है कि कलयुगी माँ अपने सो रहे नाबालिग बच्चों की हत्या कर दी है। पुलिस को औरंगाबाद शहर के सादात नगर इलाके में एक रिहायशी मकान में दो नाबालिग भाई-बहन की संदिग्ध मौत की सूचना मिली। रात में माता-पिता के साथ भोजन करने के बाद दोनों भाई-बहन सो रहे थे। सुबह दोनों बेहोशी की हालत में मिले। परिजन ने तत्काल दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने दोनों भाई-बहन को मृत घोषित कर दिया।
इस मामले में आरोपी महिला को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और हत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।
पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान अदीबा फहद बसरावी (08) और अली बिन फहद बसरावी (04) वर्ष के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि जांच में पता चला है कि बच्चों की मां मानसिक रूप से बीमार है।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *