गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

दुष्कर्म के आरोपी को मारी गोली, ग्वालियर रैफर

भिंड : मध्यप्रदेश के भिंड जिले के गोरमी थाना क्षेत्र में दुष्कर्म के आरोपी को गोली मार दी गयी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोपी न्यायालय में पेशी के बाद अपने गांव वापस लौट रहा था। पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।
गोरमी थाना प्रभारी बृजेंद्र सिंह सेंगर ने आज यहां बताया कि भिण्ड जिले के बरोही थाना क्षेत्र के गोगले का पुरा में रहने वाले धर्मवीर शंकवार कल न्यायालय में पेशी के बाद अपने चाचा के लड़के के साथ गांव जा रहा था। खोखीपुरा रोड पर धर्मवीर ने अपनी मोटर साइकिल रोकी और खड़े हुआ था, तभी अज्ञात आरोपी ने गोली मार दी, जिससे वह घायल हो गया।
गोली से घायल धर्मवीर की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए ग्वालियर रेफर किया गया। आरोपी पर वर्ष 2022 में नाबालिग के साथ दुष्कर्म किए जाने का आरोप लगा हुआ था, जिसके बाद आरोपी जेल भी गया और जमानत पर बाहर था। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *