गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

कश्मीर के 4 जिलों में हिमस्खलन की चेतावनी

श्रीनगर : कश्मीर प्रशासन ने मंगलवार को घाटी के चार जिलों में मध्यम स्तर के खतरे वाले हिमस्खलन की चेतावनी जारी की।
राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एसडीएमए) ने यहां एक बयान जारी करके कहा कि अगले 24 घंटों में मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले और उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा, बारामूला और कुपवाड़ा जिलों में समुद्र तल से 2000 से 2800 मीटर ऊपर मध्यम स्तर के खतरे वाला हिमस्खलन होने का अनुमान है।
इन क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सावधान रहने और अगले आदेश तक हिमस्खलन संभावित क्षेत्रों में नहीं जाने की सलाह दी गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *