मुंबई : आयातकों और बैंकरों की बिकवाली की बदौलत आज अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया 14 पैसे की तेजी लेकर 82.62 रुपये प्रति डॉलर पर पहुंच गया। इसके पिछले दिवस रुपया 82.76 रुपये प्रति डाॅलर पर रहा था।
कारोबार की शुरुआत में रुपया 10 पैसे की बढ़त लेकर 82.66 रुपये प्रति डॉलर पर खुला और सत्र के दौरान बिकवाली होने से 82.62 रुपये प्रति डॉलर के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया और इसी स्तर पर बंद हुआ। हालांकि लिवाली होने से यह 82.80 रुपये प्रति डॉलर के निचले स्तर पर भी रहा।
रुपया 14 पैसे मजबूत
