चंडीगढ़ : पंजाब राज्य सतर्कता ब्यूरो ने तरनतारन जिले के वल्टोहा ब्लॉक में तैनात और दसूवाल निवासी पंचायत सचिव हरदयाल सिंह को अपनी आय के ज्ञात स्रोतों से अधिक सम्पत्ति बनाने के आरोप में बुधवार को गिरफ्तार किया।
ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उपरोक्त पंचायत सचिव के विरुद्ध ब्यूरो की जांच के बाद भ्रष्टाचार से आय से अधिक सम्पत्ति अर्जित करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया था। जांच में पाया गया कि आरोपी की गत कुछ वर्षों की अपनी कुल आय 47,65,188 रुपये थी जबकि कुल व्यय 1,06,98,926 रुपये पाया गया। इससे यह बात सामने आई है कि जांच अवधि में प्राप्त आय की तुलना में पंचायत सचिव ने 59,33,738 रुपये अधिक है। आरोपी के खिलाफ ब्यूरो के अमृतसर थाने में भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई जारी है।
आय से अधिक सम्पत्ति के आरोप में पंचायत सचिव गिरफ्तार
