गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी

मुंबई : वैश्विक बाजार के सकारात्मक रुख के बीच स्थानीय स्तर पर सर्विसेज, आईटी और टेक समेत नौ समूहों में हुई लिवाली से आज दोनों मानक सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में लगातार दूसरे दिन भी तेजी बरकरार रही।
बीएसई का तीस शेयराें वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 142.43 अंक अर्थात 0.23 प्रतिशत की तेजी लेकर 60806.22 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 21.75 अंक यानी 0.12 प्रतिशत बढ़कर 17893.45 अंक पर रहा। वहीं बीएसई की मझौली और छोटी कंपनियो के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई। इससे मिडकैप 0.01 प्रतिशत फिसलकर 24,881.65 अंक और स्मॉलकैप 0.15 प्रतिशत उतरकर 28,127.41 अंक पर आ गया।
इस दौरान बीएसई में कुल 3613 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें से 1707 में लिवाली जबकि 1759 में बिकवाली हुई वहीं 147 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसी तरह एनएसई में 25 कंपनियों में तेजी जबकि शेष 25 में गिरावट रही।
बीएसई के नौ समूहों को लिवाली से बल मिला। इस दौरान सीडी 0.14, वित्तीय सेवाएं 0.10, इंडस्ट्रियल्स 0.36, आईटी 0.88, बैंकिंग 0.06, कैपिटल गुड्स 0.26, धातु 0.03, टेक 0.71 और सर्विसेज समूह के शेयर 2.30 प्रतिशत की तेजी पर रहे।
अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर तेजी का रुख रहा। इस दौरान ब्रिटेन का एफटीएसई 0.76, जर्मनी का डैक्स 1.34, हांगकांग का हैंगसेंग 1.60 और चीन का शंघाई कंपोजिट 1.18 प्रतिशत चढ़ गया। हालांकि जापान के निक्केई में 0.08 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *