गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

हिमाचल में खराब मौसम को लेकर अलर्ट

आज-कल होगी भारी बारिश और बर्फबारी, माइनस 12 केलोंग का तापमान; 134 सड़कें अभी भी बंद
शिमला :
हिमाचल प्रदेश में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस फिर सक्रिय हो रहा है। मौसम विभाग ने आज और कल प्रदेश के अधिक ऊंचे क्षेत्रों में भारी बारिश-बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी किया है। प्रदेश के अधिक ऊंचे क्षेत्रों में परसो भी बारिश-बर्फबारी हो सकती है, जबकि निचले व मैदानी इलाकों में परसो मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है।
प्रदेश में बीते 24 घंटे के दौरान तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। केलोंग का न्यूनतम तापमान गिरकर माइनस 12 डिग्री पहुंच गया है। वहीं लाहौल स्पीति के कुकुमसेरी का न्यूनतम तापमान माइनस 8.8 डिग्री, कल्पा का माइनस 2.2 डिग्री, मनाली 0 डिग्री, शिमला का 4.3 डिग्री, धर्मशाला 6.2 डिग्री, ऊना में 5.8 डिग्री और सोलन न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री तक लुढ़क गया है।
इस बार 2022 की तुलना में बहुत कम बारिश
प्रदेश में 2022 की तुलना में इस बार बहुत कम बारिश-बर्फबारी हुई है। खासकर शिमला, मंडी, किन्नौर और सोलन में सूखे जैसी स्थिति बनी हुई है। ऐसे में बारिश-बर्फबारी के पूर्वानुमान ने प्रदेशवासियों में बर्फबारी की उम्मीद जगाई हैं।
पर्यटन कारोबारी भी मायूस
बर्फ नहीं गिरने से पर्यटन कारोबारी भी परेशान हैं। शिमला व आसपास के क्षेत्रों में अमूमन इन दिनों 80 फीसदी से अधिक ऑक्युपेंसी रहती थी, मगर इस बार वीकेंड पर भी 60 फीसदी से अधिक ऑक्युपेंसी नहीं हो रही है।
प्रदेश में 134 सड़कें बंद
प्रदेश में बीते दिनों हुई बर्फबारी से 134 सड़कें अभी भी बंद हैं। इनमें ज्यादातर सड़कें एक महीने से भी अधिक समय से बंद हैं। लाहौल स्पीति में सबसे ज्यादा 120 सड़कें, चंबा में 7, कांगड़ा, शिमला व किन्नौर में 2-2 और कुल्लू में 4 सड़कें अवरुद्ध पड़ी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *