मुंबई : शेयर बाजार में लगातार जारी तेजी की बदौलत आज अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया 82.55 रुपये प्रति डॉलर पर सपाट बंद हुआ। इसके पिछले कारोबारी दिवस भी रुपया 82.55 रुपये प्रति डॉलर पर रहा था।
शुरुआती कारोबार में रुपया 82.55 रुपये प्रति डॉलर पर सपाट खुला और इसी स्तर पर बंद भी हुआ। हालांकि सत्र के दौरान बिकवाली होने से यह 82.50 रुपये प्रति डॉलर के उच्चतम जबकि लिवाली के दबाव में 82.66 रुपये प्रति डॉलर के निचले स्तर पर भी रहा।
रुपया सपाट
