गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

जातीय जनगणना के आंदोलन को आगे बढ़ायेंगे

गाजीपुर : अखिलेश यादव ने गुरूवार को कहा कि सामाजिक न्याय, समानता के लिये जातीय जनगणना की जरूरत पर बल देते हुये कहा कि पार्टी का जातीय जनगणना का आंदोलन और तेजी से आगे बढ़ायेगी।
सकरा जैदपुरा गांव के लुटावन ग्रुप आंफ इन्टर कालेज में पूर्व मंत्री स्वर्गीय कैलाश नाथ यादव की मूर्ति का अनावरण करने के बाद श्री यादव ने कहा “ समाजवादियों से हम लोगां को विरासत में समाजवादी आंदोलन मिला है। जो समाजवादी आंदोलन हमारे नेताओं ने दिया है उसे आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी हम सबकी है। नेता जी मुलायम सिंह यादव, स्वर्गीय कैलाश नाथ यादव और रामकरन दादा ने समाजवादी विचार के लिए बहुत संघर्ष किया है।”
उन्होने कहा कि समाजवादी पार्टी का जातीय जनगणना का आंदोलन और तेजी से आगे बढ़ेगा। हम गांव-गांव जायेंगे और लोगों को समझाएंगे। जिनकी आबादी ज्यादा है उनकी गिनती होना जरूरी है। हमारा वादा था कि प्रदेश में समाजवादी सरकार बनती तो तीन महीने में जातीय जनगणना करा देते।
यादव ने कहा कि भाजपा सरकार प्रदेश को विकास नहीं विनाश की ओर ले जा रही है। जनता को धोखा देने और दिखावे के लिए उद्योगपतियों से एमओयू किया जा रहा है। यह सरकार ऐसी-ऐसी कम्पनियों से एमओयू कर रही है जो एक कमरे में चल रहे है। अब तो जिलों जिलों में एमओयू के लिए व्यापारी खोजे जा रहे हैं। यह सरकार बड़े बड़े उद्योगपतियों से एमओयू कर रही है। सरकार 20 लाख करोड़ के एमओयू का दावा कर रही है इससे पहले इन्वेस्टर समिट में पांच लाख करोड़ का एमओयू का दावा किया था लेकिन जमीन पर कुछ नहीं उतरा।
उन्होने कहा कि आज कल जो भी सूट और टाई में दिख रहा है भाजपा सरकार उससे एमओयू कर ले रही है। एमओयू के लिए पैसे की जरूरत नहीं होती है। जनता जानना चाहती है कि सरकार बड़े-बडे़ सपने दिखा रही है लेकिन विकास और रोजगार कब दिखाई देगा। उन्होने कहा कि भाजपा सरकार झूठे वादे करती है 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने की बात कही थी लेकिन आय दोगुनी नहीं हुई। किसानों की धान समेत हर फसल की लूट हो गयी। फसल की कीमत नहीं मिली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *