कोल्हापुर : महाराष्ट्र के कोल्हापुर में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) के अधिकारियों ने गुरुवार को जिले की हथकगंले तहसील में शिरोली-पुलाची के विकास अधिकारी और उसके निजी एजेंट को शिकायतकर्ता के निवास के पास से अतिक्रमण हटाने के लिए चार हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार व्यक्तियों की पहचान शिरोली-पुलाची के विकास अधिकारी विठ्ठल भावकु भोगन (50) तथा उसके निजी एजेंट शमराव उर्फ भरत बापू परमज (60) के रुप में हुई है।
ब्यूरो की प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार शिकायतकर्ता ने विकास अधिकारी से शिरोली-पुलाची गांव में उसके निवास के पास से अतिक्रमण हटाने के लिए आवेदन किया। इसके लिए विकास अधिकारी ने पांच हजार रुपये रिश्वत की मांग की। मामला चार हजार रुपये में तय हुआ। भोगन ने रिश्वत राशि उसके निजी एजेंट परमज को देने को कहा। बाद में शिकायतकर्ता ने ब्यूरो के अधिकारियों को इसकी सूचना दी। इसके बाद अधिकारियों ने शाम को परमज को गिरफ्तार कर लिया । भोगन को भी रिश्वत की मांग करने पर हिरासत में ले लिया।
रिश्वत लेते विकास अधिकारी सहित दो गिरफ्तार
