गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

ग्राम सचिव रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्ताार

कैथल : हरियाणा सतर्कता ब्यूरो ने कैथल जिले के बाबा लदाना के ग्राम सचिव को मछली पालन तालाब का ठेका दिलाने के एवज में 15 हजार रुपए रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
ब्यूरो के प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि ब्यूरो की टीम ने आरोपी ग्राम सचिव को आरकेएसडी कॉलेज के निकट शिकायतकर्ता से रिश्वत लेते ही दबोच लिया। ब्यूरो की लगातार दूसरे दिन यह दूसरी कार्रवाई है। बुधवार को उसने पूंडरी थाने के उप निरीक्षक को 10 हजार रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार किया था।
गांव बाबा लदाना निवासी मछली पालन ठेकेदार दिलबाग पुत्र रामकुमार ने बताया कि वह गांव का तालाब मछली पालन के लिए ठेके पर लेना चाहता था जिसके लिए उसने आवेदन कर रखा था जिस पर पंचायत विभाग ने जुर्माना लगा दिया
था। ग्राम सचिव सुनील कुमार पंचायती तालाब का ठेका छोड़ने और जुर्माना कम कराने के एवज में 20 हजार रुपए रिश्वत की मांग कर रहा था लेकिन बात 15 हजार रुपए में तय हो गई। शिकायत मिलने पर ब्यूरो की टीम ने आराेपी को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *