चमोली : उत्तराखंड में शुक्रवार को पहाड़ों पर एक बार फिर हिमपात हुआ है जिसके कारण सामान्य जनजीवन पूरीतरह अस्त-व्यस्त हो गया है।
हिमपात के कारण पहाड़ी इलाकों में रहने वाले लोगों को मुश्किलो का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही लोगों का जीवन भी पूरीतरह अस्त-व्यस्त हो गया है।
सूत्रों के मुताबिक आज बद्रीनाथ, हेमकुंड,रूपकुंड, तुंगनाथ, रुद्रनाथ, औली , गोरसों , नन्दा देवी , त्रिशूली , कामेट सहित कई पर्वतों और ऊंचाई वाले स्थानों पर हिमपात हुआ है। गुरुवार रात्रि से ही बद्रीनाथ में हिमपात शुरू हुआ। शुक्रवार सुबह बर्फ बारी तेज हुयी जो दिन भर लगातार जारी रही।
उत्तराखंड में ऊंचाई वाले पहाड़ों पर फिर हिमपात
