मुंबई : आयातकों और बैंकरों की लिवाली की बदौलत आज अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया एक पैसे की गिरावट लेकर 82.53 रुपये प्रति डॉलर पर आ गया। इसके पिछले कारोबारी दिवस रुपया 82.52 रुपये प्रति डॉलर पर रहा था।
कारोबार की शुरुआत में 11 पैसे की गिरावट लेकर 82.63 रुपये प्रति डॉलर पर खुला और यही इसका दिवस का निचला स्तर भी रहा। हालांकि सत्र के दौरान बिकवाली होने से यह 82.35 रुपये प्रति डॉलर के उच्चतम स्तर पर पहुंचा। अंत में पिछले दिवस के 82.52 रुपये प्रति डॉलर की तुलना में एक पैसे की गिरावट लेकर 82.53 रुपये प्रति डॉलर पर आ गया।
रुपये में एक पैसे की गिरावट
