गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

भाजपा ने किया रोजगार का झूठा वादा

भोपाल : कमलनाथ ने भारतीय जनता पार्टी पर रोजगार का झूठा वादा करने का आरोप लगाते हुए आज कहा कि मौजूदा सरकार में युवाओं के पास रोजगार कहां है।
कमलनाथ ने अपने ट्वीट में कहा कि मध्यप्रदेश में किसान, जवान, माताएं-बहनें, दलित और आदिवासी, सभी दुखी हैं। उनके दुख का कारण भाजपा का झूठ है। भाजपा ने उनसे झूठा वादा किया था कि 50 लाख युवाओं को रोजगार के लिए तैयार करेंगे।
उन्होंने कहा कि वो तैयारी और रोजगार कहां हैं।
इस दौरान उन्होंने श्रीरामचरितमानस की चौपाई के माध्यम से भी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर हमला बोला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *