भरतपुर : राजस्थान के भरतपुर में राज्य कर्मचारी चयन बोर्ड जयपुर द्वारा आयोजित समान पात्रता परीक्षा-2022 (चेट) में ड्यूटी देने जा रहे हनुमानगढ़ निवासी बाइक सवार एक अध्यापक की आज मौत हो गई तथा एक अन्य महिला टीचर के मामूली रूप से घायल हो जाने की जानकारी मिली है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सड़क हादसे के शिकार बाइक सबार दोनो अध्यापक चेट की परीक्षा में ड्यूटी देने के लिए कुम्हेर से भरतपुर के आरडी गर्ल्स कॉलेज आ रहे थे लेकिन अज्ञात वाहन ने दोनों को रौंद दिया और फरार हो गया। मृतक अध्यापक 29 वर्षिय युगल हनुमानगढ़ का रहने वाला था। उसकी डेढ़ साल पहले शादी हुई थी।
वहीं हादसे में घायल महिला टीचर योगेश को प्राथमिक उपचार देने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत
