गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

हिमाचल में सड़क हादसे में पांच घायल

शिमला : हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी से करसोग आ रही एक निजी बस शुक्रवार करीब सात बजे शाम के करीब अनियंत्रित होकर सड़क किनारे निर्माणाधीन भवन के साथ टकरा गई। हादसे के वक्त बस में 22 सवारियां थीं। पांच यात्रियों को चोटें आई हैं जिनका उपचार करसोग सिविल अस्पताल में किया गया।
हादसे के कारणों का पता नहीं चल सका है। सूचना पर पुलिस हादसे की जांच कर रही है। निजी बस पौने एक बजे मंडी से चलती है और आठ बजे करसोग पहुंचती है। बताया जा रहा है कि शाम करीब सात बजे बस चुराग सब्जी मंडी के पास अनियंत्रित हो गई।
बस में सवार 22 लोगों में से पांच यात्रियों को अधिक चोटें लगने के चलते करसोग अस्पताल लाया गया। अन्य सवारियों को मामूली चोटें आई हैं।
पुलिस अधीक्षक मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि हादसे की जांच की जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *