गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

एफडीए टीम का छापा

एमआरपी से ज्यादा दाम पर बेची जा रही थीं दवाएं

चंडीगढ़ : हरियाणा के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री अनिल विज के निर्देश पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) की टीम ने रेवाड़ी के एक मैडीकल स्टोर पर रविवार को छापा मारा जहां एमआरपी से ज्यादा दामों पर दवाएं बेची जा रहीं थीं।
इस सम्बंध में जानकारी देते हुए खाद्य एवं औषधि प्रशासन के एक प्रवक्ता ने बताया कि एक गुप्त सूचना के आधार पर औषधि नियंत्रण अधिकारी, रेवाड़ी ने मैसर्स विनायक मेडिकल स्टोर में एक डिकॉय ऑपरेशन किया जहां मैडीकल स्टोर के मालिक सुखबीर सिंह को कोडीन फास्फेट युक्त खांसी की दवाई 200 रुपये और ट्रामाडोल हाइड्रोक्लोराइड युक्त कैप्सूल स्ट्रिप 100 रुपए में बिना किसी पर्चे के और बिना किसी पंजीकृत फार्मासिस्ट की अनुपस्थिति में बिक्री करते हुये पाया।
प्रवक्ता के अनुसार स्टोर मालिक इन औषधीय मादक उत्पादों की बिक्री के लिए खुदरा बिक्री दवा लाईसेंस (आरएसडीएल) नहीं दिखा पाया। वैसे बेची गई दवा का एमआरपी 143 रुपए और कैप्सूल स्ट्रिप 57 रुपए थी। तलाशी के दौरान ट्रामाडोल युक्त 672 कैप्सूल और कोडीन फॉस्फेट वाले सात सिरप बरामद किए गए। मैडीकल स्टोर को सील कर इसके मालिक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *