गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

बेंगलुरु में अल कायदा का संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार

आईएसआईएस में शामिल होना चाहता था, अफगानिस्तान-ईरान के रास्ते भागने की फिराक में था
बेंगलुरु।
राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने बेंगलुरु से एक संदिग्ध आतंकी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आतंकी का नाम आरिफ है। वह बेंगलुरु में ही एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर के तौर पर काम करता था। आरिफ पिछले दो साल से आतंकी संगठन अल-कायदा के संपर्क में था। बताया जा रहा है कि वह आईएसआईएस में शामिल होना चाहता था और अफगानिस्तान और ईरान के रास्ते सीरिया भागने की फिराक में था। एनआईए के मुताबिक, आरिफ कट्टरपंथी है। हालांकि, अभी तक किसी भी घटना में शामिल नहीं हुआ है।
मुंबई और बेंगलुरु में एनआईए ने छापेमारी की
मामले में शनिवार को एनआईए ने मुंबई के पालघर थाने और बेंगलुरु के थानीसंद्रा में कुछ जगहों पर छापेमारी कर तलाशी ली। जिसमें वैश्विक आतंकी संगठन आईएस और अल-कायदा से संबंध रखने वाले कुछ संदिग्धों के यहां छापेमारी की गई। इस दौरान कुछ डिजिटल डिवाइस और कागजों को एनआईए ने सीज कर दिया।
पिछले महीने भी कर्नाटक में छह जगहों पर की थी छापेमारी
पिछले महीने भी एनआईए ने कर्नाटक में 6 जगहों पर तलाशी ली थी। जिसमें इस्लामिक स्टेट के साथ मिलकर साजिश करने के लिए 2 लोगों को गिरफ्तार किया था। आरोपियों की पहचान वरमबल्ली के रेशान थजुद्दीन शेख, शिवमोग्गा के ब्रह्मवर के उडुपी और हुजैर फरहान बेग के रूप में हुई थी।
मामले की जांच से पता चला कि एक माज मुनीर ने अपने करीबी सहयोगी और कॉलेज के साथी रेशान थजुद्दीन को कट्टरपंथी बना दिया था। दोनों आरोपी व्यक्तियों ने क्रिप्टो-वॉलेट के माध्यम से अपने आईएसआईएस हैंडलर से फंड ले रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *