गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

शेयर बाजार का गिरना जारी

मुंबई : वैश्विक बाजार के मिलेजुले रुख के बीच स्थानीय स्तर पर आईटी, टेक, कमोडिटीज और रियल्टी समेत पंद्रह समूहों में हुई बिकवाली से आज शेयर बाजार लगातार दूसरे दिन गिरकर बंद हुआ।
बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 250.86 अंक की गिरावट लेकर 60431.84 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 85.60 अंक टूटकर 17770.90 अंक पर रहा। इसी तरह बीएसई का मिडकैप भी 1.25 प्रतिशत लुढ़ककर 24,580.36 अंक और स्मॉलकैप 1.17 प्रतिशत टूटकर 27,932.15 अंक पर आ गया।
इस दौरान बीएसई में कुल 3759 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें से 2337 में बिकवाली जबकि 1256 में लिवाली हुई वहीं 166 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसी तरह एनएसई में 34 कंपनियां गिरावट जबकि शेष 16 तेजी पर रही।
बीएसई में पंद्रह समूह लाल निशान पर रहे। इस दौरान आईटी 1.88, रियल्टी 1.77, टेक 1.71, सीडी 0.90, ऊर्जा 0.36, एफएमसीजी 0.04, वित्तीय सेवाएं 0.67, हेल्थकेयर 0.66, दूरसंचार 0.64, यूटिलिटीज 0.66, ऑटो 0.61, बैंकिंग 0.70, धातु 0.15, तेल एवं गैस 0.47 और पावर समूह के शेयर 0.62 प्रतिशत टूट गए।
अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मिलाजुला रुख रहा। इस दौरान ब्रिटेन का एफटीएसई 0.30, जर्मनी का डैक्स 0.20 और चीन के शंघाई कंपोजिट में 0.72 प्रतिशत की तेजी रही। वहीं, जापान का निक्केई 0.88 और हांगकांग का हैंगसेंग 0.12 प्रतिशत लुढ़क गया।
शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 30 अंक फिसलकर 60,652.82 अंक पर खुला लेकिन मजबूत लिवाली की बदौलत थोड़ी देर बाद ही 60,740.95 अंक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। बिकवाली के दौरान दोपहर तक यह 60,245.05 अंक के निचले स्तर तक लुढ़क गया। अंत में पिछले दिवस के 60,682.70 अंक के मुकाबले 0.41 प्रतिशत की गिरावट लेकर 60,431.84 अंक पर रहा।
वहीं, निफ्टी 17,859.10 अंक पर सपाट खुला। सत्र के दौरान लिवाली होने से यह 17,880.70 अंक के उच्चतम जबकि बिकवाली के दबाव में 17,719.75 अंक के निचले स्तर पर रहा। अंत में पिछले सत्र के 17,856.50 अंक की तुलना में 0.48 प्रतिशत टूटकर 17,770.90 अंक पर आ गया।
सेंसेक्स की 18 कंपनियों में बिकवाली हुई। इस दौरान नुकसान उठाने वाली प्रमुख कंपनियों में एसबीआई 2.83, इंफोसिस 2.52, टीसीएस 1.49, टेक महिंद्रा 1.48, विप्रो 1.16, टाटा मोटर्स 1.01, एक्सिस बैंक 0.96, महिंद्रा एंड महिंद्रा 0.78, रिलायंस 0.58, आईसीआईसीआई बैंक 0.40, भारती एयरटेल 0.34, एचसीएल टेक 0.09 और मारुति 0.05 प्रतिशत शामिल रही।
वहीं, मुनाफा कमाने वाली कंपनियों में टाइटन 2.07, एलटी 1.88, एनटीपीसी 1.70, पावरग्रिड 0.87, सन फार्मा 0.78, आईटीसी 0.75, एचडीएफसी 0.44, एचडीएफसी बैंक 0.13, कोटक बैंक 0.09, नेस्ले इंडिया 0.04 और हिंदुस्तान यूनीलीवर 0.01 प्रतिशत शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *