गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

सड़क हादसा : दो की मौत

कोडरमा : झारखंड में कोडरमा जिले के चंदवारा थाना अंतर्गत जोंगी पुल के पास एक कार के अनियंत्रित होकर पलट जाने से दो व्यक्ति की मौत हो गई।
पुलिस सूत्रों ने सोमवार को यहां बताया कि जोंगी पुल के पास एक कार अनियंत्रित होकर पलट गयी। हादसे में कार सवार में दो लोगों की मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल हो गए।
मृतकों की पहचान वीरेंद्र यादव (उम्र 50 वर्ष, पिता निर्मल यादव) और त्रिलोकी गोप (46, पिता स्वर्गीय केदार महतो) के रूप में हुई। सभी ग्राम पेतुला चौपारण हजारीबाग के निवासी हैं। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *