गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

लोगों की बात सुने सरकार

नई दिल्ली : प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा है कि सरकार का दायित्व लोगों के अधिकारों को कुचलना नहीं, बल्कि उनकी बातों को सुनना है।
वाड्रा ने कहा कि सरकार लद्दाख से लेकर जम्मू कश्मीर तक लोगों के अधिकारों का दमन कर रही है और जो लोग अपने हक की बात करते हैं, उनके साथ अत्याचार किया जा रहा है।
उन्होंने ट्वीट कर कहा, “लद्दाख में अपने संवैधानिक हकों की बहाली की मांग कर रहे लोगों पर अत्याचार किया जा रहा है। कश्मीर में आम जनों की सुनवाई किए बिना उनके घरों पर बुलडोजर चलाया जा रहा है।”
उन्होंने आगे कहा कि सरकार को शांति और लोगों का भरोसा जीतने के लिए उनकी बात सुननी चाहिए। उन्होंने कहा “देश लोगों से बनता है। शांति व भरोसे के लिए आम लोगों की बात सुनना जरूरी है, न कि उनके अधिकारों को बुलडोजर तले कुचलना।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *