गुवाहाटी : असम में नगांव जिले के होजई शहर में सोमवार को भूकंप के हल्के झटके महसूस किये गये।
भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.2 मापी गयी। असम के होजई को हिलाने वाला वाला यह भूकंप सुबह 11:57 बजे आया, जिसकी गहराई सतह से केवल 10 किमी थी।
राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने एक रिपोर्ट में इसकी पुष्टि की है। किसी प्रकार के जानमाल का नुकसान होने की खबर नहीं है।
असम में भूकंप के हल्के झटके
