गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

बालिका से दुष्कर्म और हत्या के आरोपी किशोर का मकान जमींदोज

शिवपुरी : मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के करेरा अनुविभाग के ग्राम रहरगवां में छह वर्षीय एक बालिका के साथ दुष्कर्म एवं उसकी हत्या करने के आरोपी किशोर के मकान को आज बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया गया।
पुलिस सूत्रों ने बताया की संबंधित ग्राम पंचायत द्वारा बुलडोजर चलाए जाने की कार्रवाई के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस बल भी तैनात था। सूत्रों ने बताया कि लगभग 15 वर्षीय आरोपी द्वारा 3 दिन पूर्व पास के ही गांव बड़ौरा से लगभग 6 वर्षीय बालिका को उस समय अपने साथ ले जाकर दुष्कर्म एवं हत्या की गई थी जब वह अपनी मां के साथ एक धार्मिक स्थान पर गई थी।
बालिका का शव 11 फरवरी को सुबह बरामद किया गया था। इस मामले में पुलिस ने कल आरोपी को पकड़ा था और आज उसके घर बुलडोजर चलाने की कार्रवाई की गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *