गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

हैदराबाद : आठ नशा तस्कर गिरफ्तार

हैदराबाद : हैदराबाद नारकोटिक एनफोर्समेंट विंग (एच-न्यू) और शहर की पुलिस ने तीन अलग-अलग मामलों में आठ नशा तस्करों और एक नशीले पदार्थ की आपूर्तिकर्ता को गिरफ्तार कर उनके पास से 244 ग्राम मिथाइल डाइऑक्सी मेथामफेटामाइन (एमडीएमए), 110 किलोग्राम गांजा, दो कार और डेढ़ लाख की नकदी जब्त की है।
पुलिस ने मंगलवार को कहा गया कि जब्त संपत्ति के साथ पकड़े गए तस्करों को कानूनी कार्रवाई के लिए अफजलगंज पुलिस थाने के प्रभारी को सौंप दिया है।
पुलिस ने पहले मामले में चारमीनार पुलिस के साथ एच-न्यू के अधिकारियों ने सोमवार को मुंबई के अंधेरी में अंतर्राज्यीय नशा तस्कर मेहराज काजी (34) को पकड़ा और तस्कर के पास से 40 ग्राम एमडीएमए और एक मोबाइल फोन जब्त किया, जिसकी कीमत चार लाख रुपये आंकी गयी है। आरोपी ने हैदराबाद में नशा तस्करों और मुंबई में अन्य नशा तस्करों को एमडीएमए की आपूर्ति करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
दूसरे में मामले में गोपालपुरम पुलिस के साथ एच-न्यू के अधिकारियों ने कल गोपालपुरम पुलिस थाने के पास एक नशा तस्कर, एक ट्रांसपोर्टर और अन्य चार नशीले पदाथों की आपूर्ति करने वाले तस्करों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके पास से 204 ग्राम एमडीएमए, 20 लाख रुपये कीमत के चार मोबाइल फोन और एक कार जब्त की गई है।
तीसरे मामले में, कमिश्नर टास्क फोर्स, पूर्वी जोन की टीम ने अफजलगंज पुलिस के साथ मिलकर महाराष्ट्र के निवासी तीन नशीले पदार्थ की तस्करी करने को महात्मा गांधी बस स्टेशन से गिरफ्तार किया। ये सभी आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम के अराकू से महाराष्ट्र में ठाणे जिला के मुंब्रा गांजा ले जा रहे थे। पुलिस ने उनके कब्जे से 110 किलोग्राम गांजा, डेढ़ लाख रुपये की नकदी, चार सेल फोन और एक कार जब्त की है। सभी की कीमत 36 लाख रुपये आंकी गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *