गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

जनता ने विपक्ष की सारी साजिशों को कर दिया नाकाम

लातेहार : हेमंत सोरेन आज कहा कि राज्य की जनता ने विपक्ष की साजिशों को नाकाम कर दिया है।
सोरेन ने मंगलवार को लातेहार में खतियानी जोहार यात्रा को संबोधित करते हुए कहा कि झारखंड राज्य अलग होने के बाद सबसे पहले मुख्यमंत्री आदिवासी बने लेकिन पांच सालों नहीं बैठने दिया उसे उतार दिया। दूसरे आदिवासी अर्जुन मुंडा बने वे भी पांच साल तक कुर्सी नहीं बैठे इन्हें भी उतार दिया। झारखंड में पांच साल तक की सरकार छत्तीसगढ़ के लोग चलाए। आज तीन साल हो गए और मजबूती के साथ सरकार चल रही है।
सोरेन ने कहा कि जो लोग गुजरात, महाराष्ट्र व देश को चलाते हैं इसके बाद भी झारखंड राज्य पिछड़ा रह गया। बीस साल डबल इंजन की सरकार रहने के बावजूद भी आज कई स्थानों पर लोग विकास योजनाओं से वंचित हैं। राज्य में जनता की चुनी हुई सरकार तीन वर्षों से बेहतर ढंग से चल रही है। इस दौरान झारखंड की सरकार को गिराने की कोशिश में जुटे विपक्ष की साजिशों को जनता ने कई बार नाकाम किया है।
सोरेन ने कहा कि खतियानी जोहार यात्रा निकाल कर बाहरी लोगों को भगाना है।पहली बार लातेहार जिले के सीमावर्ती बूढ़ा पहाड़ पर पहुंचकर ग्रामीणों के साथ खाना खाकर आया। उन्होंने कहा कि छह माह के अंदर बूढ़ा पहाड़ पर विकास की लंबी लकीर खींची जाएगी। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में सड़क, पुल- पुलिया एवं रोजगार भी देंगे। उन्होंने कहा कि केंद्र से पेंशन को लेकर पैसे की मांग की गयी लेकिन रुपए नहीं दिए गए। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने पुरानी पेंशन लागू कर सबको सुरक्षित किया गया। जिसके बाद कर्मचारियों ने गांव-गांव में जाकर राशन कार्ड समेत कई योजनाओं से ग्रामीणों को जोड़ा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *