गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

विकास यात्रा में हितग्राहियों को मिल रहे लाभ

दतिया : नरोत्तम मिश्रा ने आज दतिया विधानसभा क्षेत्र के 6 गाँव में निकाली गई विकास यात्रा में शामिल होकर ग्रामीणों को हितलाभ वितरित किये।
मिश्रा ने कहा कि विकास यात्रा में पात्र हितग्राहियों की पहचान की जाकर तत्काल हितग्राहियों को योजनाओं के स्वीकृति-पत्र वितरित किये जा रहे हैं। विकास यात्रा में लाभान्वित होकर ग्रामीण प्रसन्न हैं। विकास यात्रा के दौरान गाँव में उत्साह एवं उल्लास का वातावरण दिख रहा है, जगह-जगह विकास यात्रा का स्वागत ग्रामीणों द्वारा किया जा रहा है।
गृह मंत्री यात्रा के 10वें दिन ग्राम लिधौरा, कुम्हेड़ी, महुआ, केवलारी, झड़िया और रेड़ा पहुँचे। उन्होंने यहाँ सभाओं में कहा कि प्रदेश में पहली बार अब तक योजनाओं से वंचित हितग्राहियों की पहचान की जाकर पात्रता अनुसार स्वीकृति-पत्र प्रदान कर लाभान्वित करने का कार्य किया जा रहा है।
मिश्रा ने कहा कि अब प्रत्येक पात्र परिवार के खाते में एक वर्ष में 22 हजार रूपये की राशि बैंक खाते में आयेगी। इसमें प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में 10 हजार रूपये और लाड़ली बहना योजना में प्रत्येक गरीब महिला के बैंक खाते में प्रतिवर्ष 12 हजार रूपये की राशि मिलेगी। यह राशि महिलाओं को मई माह से मिलना शुरू हो जायेगी। उन्होंने कहा कि योजनाओं में पात्र महिलाओं के अप्रैल माह में आवेदन-पत्र लिये जायेंगे। इसके पूर्व महिलाएँ बैंक में अपना खाता अवश्य खुलवा लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *