गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

जी20 देशों ने जलवायु परिवर्तन, खाद्य सुरक्षा पर की चर्चा

इंदौर : कृषि सचिव मनोज आहूजा ने कहा है कि जी20 देशों की बैठक में जलवायु परिवर्तन और खाद्य सुरक्षा पर गंभीरता से चर्चा की गयी है।
आहूजा ने बुधवार को यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा कि जी20 की कृषि कार्य समूह की बैठक में तापमान मेें वृद्धि तथा छोटे और सीमांत किसानों की उत्पादकता में वृद्धि पर विशेष रूप से चर्चा की गयी। उन्होंने कहा कि वैल्यू चेन के माध्यम से छोटे किसानों को कैसे मदद की जाए, यह बैठक का प्रमुख विषय रहा। उन्होंने कहा कि फसलों के तैयार होने के बाद होने वाले नुकसान को लेकर गंभीर चिंतन किया गया। भारत ने कोविड संकट के दौरान 80 करोड़ लोगों को मुफ्त खाद्यान्न उपलब्ध कराने और स्कूलों में मिड डे मील उपलब्ध को लेकर किये जा रहे कार्यों को बैठक में प्रमुखता से रखा।
उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन के मद्देनजर फसलों के विकास पर किये जा रहे अनुसंधान और नवाचार को प्रमुखता से रखा। उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन के दृष्टिगत परम्परागत फसलों पर अनुसंधान बढ़ाये जाने को लेकर भी भारत ने अपनी स्थिति स्पष्ट की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *