कोलकाता : चंद्रिमा भट्टाचार्य ने बुधवार को 2023-24 के लिए तीन लाख नौ हजार करोड़ रुपये का बजट पेश किया।
इस बार के बजट में , स्टार्ट-अप, विनिर्माण उद्योग और ग्रामीण कनेक्टिविटी का समर्थन करने वाले उपायों समेत कई बड़ी घोषणाएं की गई हैं।
बजट में महंगाई भत्ते(डीए) को बढ़ाकर तीन प्रतिशत करने और राज्य में स्टाम्प ड्यूटी के छूट को बढ़ाकर तीन सितंबर, 2023 तक करने की घोषणा की गई है।
वित्त मंत्री ने घोषणा की कि ममता बनर्जी सरकार सरकारी कर्मचारियों और सेवानिवृत्त कर्मचारियों को अतिरिक्त 03 प्रतिशत डीए देगी, जो मार्च से लागू होगा।
उन्होंने युवा उद्यमियों को पांच लाख रुपये तक देने के लिए 350 करोड़ रुपये के स्टार्टअप फंड की घोषणा की। उन्होंने कहा कि वित्त वर्ष 2022-23 में बंगाल का एसजीडीपी 8.4 प्रतिशत और उद्योग 7.8 प्रतिशत की दर से बढ़ने का अनुमान है।
उन्होंने कहा कि वित्त वर्ष 2023-24 और 2024-25 के लिए चाय बागानों के लिए कृषि आयकर माफ किया जाएगा।
वित्त मंत्री ने घोषणा की कि 3,000 करोड़ रुपये की लागत से 12,500 किलोमीटर की ग्रामीण सड़कों का निर्माण किया जाएगा। ‘रास्ता परियोजना में सड़क निर्माण और रखरखाव के लिए तीन हजार करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं।
उन्होंने कहा कि लक्ष्मी भंडार परियोजना में 1.88 करोड़ महिलाओं को शामिल किया जाएगा और 60 वर्ष पूरा होने के बाद उन्हें वृद्धावस्था भत्ता प्रदान किया जाएगा।
भट्टाचार्य ने कहा कि राज्य सरकार की लक्ष्मी भंडार, स्वास्थ्य साथी जैसी परियोजनाओं की पूरी दुनिया में प्रशंसा हुई है।
वित्त मंत्री ने कहा कि बंगाल में आर्थिक वृद्धि दर 8.41 प्रतिशत रहने का अनुमान है और राज्य सरकार आशावादी है।
बंगाल में 3.39 लाख करोड़ रुपये का बजट पेश
