गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

व्हाट्सएप पर फिरौती मांगने के आरोप में दो गिरफ्तार

जालंधर : पंजाब के जालंधर में पुलिस ने व्हाट्सएप पर पांच लाख रुपये की फिरौती मांगने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस आयुक्त कुलदीप सिंह चहल ने बुधवार को बताया कि अशीश महाजन ने पुलिस को शिकायत की थी कि उसे तथा उसकी भाभी को अज्ञात व्यक्ति अलग-अलग नंबरों से फोन पर संदेश भेज कर जान से मारने की धमकी देकर पांच लाख रूपये की फिरौती की मांग कर रहा है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने विज्ञानिक तरीके से जांच कर दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान हरदीप सिंह निवासी जनता नगल लुधियाना और परमीत सिंह निवासी जालंधर के तौर पर हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *