जम्मू : जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले के मेंढर क्षेत्र में नियंत्रण रेखा के पास जंगल में लगी आग के बाद कई बारूदी सुरंगों के फटने से बालाकोट सेक्टर के सीमावर्ती गांवों में बुधवार की शाम दहशत फैल गई।
आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि लगभग सात से आठ बारूदी सुरंगें जंगल की आग के कारण फट गईं, “इस घटना में कोई चोट या किसी बड़े नुकसान की सूचना नहीं है।”
सूत्रों ने बताया कि यहां बारूदी सुरंगें घुसपैठ रोकने के लिए बिछाई जाती है। इस बीच आग पर काबू पाने के लिए सेना काम कर रही है।
जंगल में आग लगने से बारूदी सुरंगों में विस्फोट
