गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

पिकअप-स्कॉर्पियो की भिड़ंत, दो मरे 17 घायल

मऊ : उत्तर प्रदेश में मऊ जिले के दोहरीघाट क्षेत्र में गुरुवार देर शाम पिकअप और स्कॉर्पियो की आमने सामने भिड़ंत में दो लोगों की मौत हो गई जबकि 17 अन्य घायल हो गए।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी अरुण कुमार, पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडे के साथ मौके पर पहुंचे। पिकअप पर सवार लोग दाह संस्कार के उपरांत वापस लौट रहे थे कि चीउटीडाढ़ के पास आजमगढ़ की तरफ से आ रही स्कॉर्पियो से जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल रामाश्रय एवं फूलबदन को अस्पताल ले जाया गया जहां डाक्टरों ने उन्हे मृत घोषित कर दिया। घटना में पिकअप व स्कॉर्पियो में सवार 17 अन्य लोगों को भी मामूली चोट आई। जिन्हें स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्राथमिक उपचार के उपरांत छोड़ दिया गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि रामशरण पुत्र स्वर्गीय बचन साहनी, गौरव पुत्र रामसरन, पिंटू पुत्र फौजदार साहनी, निवासी गंगापुर मठिया रौनापार के लोग स्कॉर्पियो से शादी की खरीददारी के लिये दोहरीघाट आए थे। वापस लौटते समय रास्ते में चीउटीडाड के पास स्कॉर्पियो एवं पिकअप में आमने सामने भिड़ंत के कारण यह दुर्घटना हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *