अलवर : भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने आज अलवर जिले के बहरोड थाना का हैड कानिस्टेबल धनसिंह को आज परिवादी से 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
ब्यूरो के अतिरिक्त महानिदेशक हेमन्त प्रियदर्शी ने बताया कि परिवादी द्वारा दी शिकायत दी गई शिकायत उसके विरूद्ध दर्ज मुकदमें में मारपीट नहीं करने, मदद करने तथा जब्तशुदा मोटरसाईकिल को छोडने की एवज में धनसिंह हैड कानिस्टेबल द्वारा 50 हजार रुपये मांग कर परेशान किया जा रहा है।
ब्यूरो टीम ने शिकायत का सत्यापन करने के बाद आज ट्रैप की कार्यवाही करते हुये आरोपी धनसिंह को परिवादी से 20 हजार रुपये रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
उल्लेखनीय है कि आरोपी हैड कानिस्टेबल द्वारा शिकायत के सत्यापन के दौरान ही परिवादी से 5 हजार रुपये रिश्वत के रूप में वसूल कर लिये थे।
हैड कानिस्टेबल रिश्वत लेते गिरफ्तार
