गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

बदमाशों ने लाठियों से पीटकर गहने एवं नकदी लूटी

भीलवाड़ा : राजस्थान में भीलवाड़ा शहर के अजमेर तिराहे पर अल सुबह इंदौर से लौटे यात्री को दो बदमाशों ने न केवल लाठियों एवं बेल्ट से पीटा, बल्कि उसके गहने एवं नकदी भी लूट ली।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, आसींद थाने के जोधा का खेड़ा निवासी भैंरूलाल गुर्जर 30 ने रिपोर्ट दी कि वह, बस में इंदौर से भीलवाड़ा आया। अल सुबह तीन बजे वह बस से उतर कर वहां अलाव तप रहे लोगों के पास बैठ गया।
कुछ देर बाद एक महिला चित्तौडग़ढ़ से आई बस से उतरी। महिला ने ब्यावर जाने वाली बस के बारे में पूछा। गुर्जर ने महिला को बस के बारे में बताया, तभी महेंद्र एवं उसका साथी शराब पीकर वहां आये। इन दोनों ने गुर्जर को बोला कि महिला को बस के बारे में क्यूं बताया। यह कहते हुये दोनों आरोपित, परिवादी गुर्जर से गाली-गलौच करने लगे।
श्री गुर्जर के साथ दोनों ने बेल्ट और लकड़ी से मारपीट की, जिससे उसे चोट आई। महेंद्र ने चाकू दिखाकर गुर्जर के पहने हुये सोने का मांदलिया, दो मणिया और नौ सौ रुपये छीन लिये। उसे जान से मारने की कोशिश की। पुलिस ने लूट का मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *