गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

गर्ल्स काॅलेज में सात दिवसीय शिविर का शुभारंभ

राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत कार्यक्रम

प्रथम/द्वितीय इकाई की 100 स्वयं सेविकाओं की सहभागिता

कपिल शर्मा/गौरवशाली भारत

नाँगल चौधरी। बैजनाथ चौधरी राजकीय महिला महाविद्यालय में गुरुवार को राष्ट्रीय सेवा योजना की इकाई प्रथम एवं द्वितीय की स्वयं सेविकाओं सहित सात दिवसीय विशेष शिविर का विधिवत शुभारंभ किया गया। महिला महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. अनीता तँवर की अध्यक्षता में आयोजित शिविर का उद्घाटन रिबन काट कर किया गया। जोहड़ समीप महंत अगडबम्ब मन्दिर में आयोजित सात दिवसीय शिविर के शुभारंभ में अतिथि स्वरुप शहीद मेजर सतीश दहिया गवर्नमेंट कॉलेज के प्रिसिंपल डाॅ. अनिल यादव शिविर में शामिल हुए।

शिविर कार्यक्रम में प्रवक्ता कुलदीप, रमन द्वारा विशिष्ट अतिथि स्वरूप पहुंचे प्रिंसिपल डाॅ. अनिल यादव का सम्मान करते हुए पुष्प-माला एवं एनएसएस कैप के साथ स्वागत किया गया। वहीं शिविर में उपस्थित प्रवक्ता सन्तोष यादव और एनएसएस प्रभारी डॉ. पूनम तंँवर ने महाविद्यालय प्राचार्या डॉ. अनिता तँवर को पुष्प-माला और एनएसएस कैप पहनाकर अभिनन्दन किया। वहीं शिविर के प्रथम दिवस शुभारंभ में मंच संचालन का दायित्व निर्वहन करते हुए राष्ट्रीय सेवा योजना प्रभारी डॉ. सुशीला यादव ने किया। इस कैंप की फर्स्ट यूनिट इंचार्ज डाॅ. पूनम बाई ने शिविर की शुरुआत में सात दिवसीय कार्यक्रम की रुपरेखा प्रस्तुत की।

इस दौरान कार्यक्रम अतिथि ने एनएसएस की 100 छात्राओं को राष्ट्रीय सेवा योजना का एकमात्र उद्देश्य बताते हुए कहा कि, हम सभी को सामुदायिक सेवा के माध्यम से अपने व्यक्तित्व को विकसित करने के लिए यह अनुुभव प्रदान करना चाहिए। उन्होंने शिविर में संबोधित करते हुए स्वयं सेविकाओं को कहा एनएसएस सेवा का ध्येय वाक्य है “मैं नहीं आप” जिसके माध्यम से स्वयं सेवक ‘जन निस्वार्थ भाव से सेवा करता है। हम सभी को मानवीय सहायता एवं कल्याण के लिए कार्य करना चाहिए। वहीं महिला महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. अनीता तंवर ने भी शिविर शुभारंभ में छात्राओं को संबोधित करते हुए कैम्प का प्रमुख उद्देश्य एवं महत्व को बताते हुए स्वयं सेविकाओं को शुभकामनाएँ दी।

इस अवसर पर शिविर शुभारंभ कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय सेवा योजना प्रभारी डॉ. सुशीला यादव द्वारा अतिथि सहित स्टाफ सदस्यों का धन्यवाद ज्ञापन किया गया। शिविर कार्यक्रम के संचालन स्वरूप सहयोग में महिला महाविद्यालय स्टाॅफ़ में प्रवक्ता कुलदीप, रणवीर, रमन, सन्तोष यादव, ममता बायला, अनील, रतन एवं अन्य गणमान्य स्वजन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *