गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

बलिया में पूर्व प्रधान की हत्या

बलिया : उत्तर प्रदेश में बलिया जिले के रसड़ा क्षेत्र में गुरुवार देर शाम पूर्व प्रधान की अज्ञात बदमाशो ने हत्या कर दी।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि गड़वार थाना क्षेत्र के असनवार गांव निवासी पूर्व प्रधान सुरेश वर्मा (50) आज शाम मोटरसाइकिल से अपने घर जा रहे थे कि रसड़ा थाना क्षेत्र के नत्थूपुर गांव के समीप अज्ञात बदमाशो ने गाड़ी रोककर पूर्व प्रधान की हत्या कर दी । घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए ।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है । पुलिस उपाधीक्षक मुहम्मद फहीम ने बताया कि पुलिस घटना के कारणों की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *