ताइपे : ताइवान के पूर्वी हिस्से में शुक्रवार सुबह भूकंप के हल्के झटके महसूस किये गये। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 4.6 मापी गयी।
ताइवान के सेंट्रल वेदर ब्यूरो ने यह जानकारी दी। भूकंप स्थानीय समयानुसार सुबह 9:22 बजे आया। भूकंप का केंद्र जमीन की सतह से 18.7 किलोमीटर (11 मील) की गहराई में प्रशांत महासागर पर ताइवान के पूर्वी तट पर हुएलिएन काउंटी में स्थित था।
भूकंप में किसी के हताहत होने या नुकसान की तत्काल कोई रिपोर्ट नहीं है।
आंकड़ों के अनुसार, ताइवान के अन्य हिस्सों की तुलना में हुलिएन काउंटी में भूकंप के झटके अधिक आते हैं। फरवरी 2018 में, 6.5 तीव्रता के जबरदस्त भूकंप में 16 लोगों की मौत हो गई और 285 अन्य घायल हो गए थे।
ताइवान में 4.6 तीव्रता के भूकंप के झटके
