गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

रिश्वत के मामले में सेवानिवृत्त एएसआई को चार साल की सजा

अलवर : राजस्थान के अलवर में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की अदालत ने रिश्वत के मामले में सेवानिवृत्त एक सहायक पुलिस उपनिरीक्षक को आज चार वर्ष के कारावास की सजा सुनाई। विशिष्ट न्यायाधीश भ्रष्टाचार निवारण कोर्ट ने सेवानिवृत्त सहायक पुलिस निरीक्षक सतपाल सिंह को यह सजा सुनाई । अदालत ने दस हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया।
विशिष्ट लोक अभियोजक अशोक भारद्वाज ने बताया कि भिवाड़ी इलाके के चौपानकी पुलिस थाने में एएसआई के रुप में तैनाती के समय सतपाल सिंह को 15 दिसंबर 2012 को 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *