गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

सड़क दुर्घटना : चार लोगों की मौत

छिंदवाड़ा : मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में आज एक सड़क दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो गयी।
पुलिस सूत्रों के अनुसार जिले के जुन्नारदेव के ग्राम गोरखघाट में हुई सड़क दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो गयी। मृतक बैतूल के रहने वाले थे।
प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने चारों नागरिकों की मृत्यु पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने ईश्वर से दुर्घटना में दिवंगतों की आत्मा की शांति और परिजन को यह गहन दुख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है।
मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को दुर्घटना में मृतकों के परिजन को आर्थिक सहायता देने और घायलों के समुचित उपचार के निर्देश भी दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *