गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

अपराधियों से सख्ती से निपटें

जबलपुर : नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि अपराधियों से सख्ती से निपटें।
मिश्रा आज यहां कानून-व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि माफियाओं को बिलकुल भी सिर उठाने का मौका नहीं मिलना चाहिये। अपराधियों के विरुद्ध सख्ती से कदम उठाया जाना सुनिश्चित करें। कानून-व्यवस्था के मसले पर कोई समझौता नहीं होगा।
उन्होंने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देशानुसार निकाली जा रही विकास यात्राओं में भी समुचित प्रबंध सुनिश्चित करने को कहा। कानून-व्यवस्था की समीक्षा में कलेक्टर सौरभ कुमार सुमन, पुलिस महानिरीक्षक उमेश जोगा, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बहुगुणा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *