शहडोल : मध्यप्रदेश के शहडोल जिले में आज एक ट्रैक्टर ट्राली के अनियंत्रित होकर नाले में गिरने से पति-पत्नी की मौत हो गयी।
पुलिस सूत्रों के अनुसार ब्योहारी थाने के टिहकी मोड़ पर तेज गति से आ रही बोलेरो से सम्भावित टक्कर को बचाने के फेर में ट्रेक्टर में सवार पति-पत्नी की मौत हो गई। गेन्दलाल कहार, पत्नी शशि कहार को लेकर अपने खेत जा रहे थे कि सामने से तेज रफ़्तार बोलेरो आती दिखी, जिससे बचाने ट्रेक्टर को सड़क से थोडा नीचे उतारा तो ट्रेक्टर पलटकर नाले में घुस गया। शशि कहार की मौके पर मौत हो गई, जबकि गेन्दलाल की ब्योहारी अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई।
ट्रैक्टर नाले में गिरा, पति-पत्नी की मौत
