गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

संभल में संग्रह अमीन रिश्वत लेते गिरफ्तार

संभल : उत्तर प्रदेश में संभल जिले के असमोली क्षेत्र में भ्रष्टाचार निरोधक दस्ते ने शुक्रवार को एक संग्रह अमीन को दस हजार रुपयों की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
टीम के प्रभारी विजय कुमार ने बताया कि थाना असमोली के अंतर्गत के ग्राम मनौटा के निवासी आसिफ अली पर सरकारी रिकवरी थी। आसिफ अली ने रिकवरी की एक तिहाई राशि जमा करके शेष राशि की वसूली के लिए मंडलायुक्त से स्टे ले लिया था। संग्रह अमीन सतवीर स्टे की कॉपी रिसीव करने के बदले में आसिफ अली से दस हजार रुपयों की रिश्वत मांग रहा था, जिसकी शिकायत आसिफ अली ने बीते दिन एंटी करप्शन मे की।
शिकायत पर एंटी करप्शन की टीम ने सतवीर को थाना असमोली के अंतर्गत के ग्राम टांडा कोठी के पास से दस हजार रुपयों की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए संग्रह अमीन सतवीर के विरुद्ध थाना असमोली में मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *