गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

राजनीति आती जाती रहती है

अजमेर : वसुंधरा राजे ने कहा है कि राजनीति आती जाती रहती है और कई बार जीतते भी है और कई बार हार भी जाते हैं लेकिन हम जनता के दिलो में बसते हैं।
राजे आज यहां मांगलियावास में कल्पवृक्ष जोड़े की पूजा करने के बाद उपस्थित लोगों को संबोधित कर रही थी। उन्होंने कहा कि राजनीति में पोस्टर लगे हैं, कभी शक्ल के साथ लगे हैं, कभी शक्ल के बिना लगें है लेकिन जब तक जनता का प्यार है हमें किसी की जरुरत नहीं। अपने स्वागत से अभिभूत श्रीमती राजे ने कहा कि हम जनता के दिलो में बसते हैं।
उन्होंने मांगलियावास में कल्पवृक्ष के मन्नत का मोली धागा भी बांधा। नसीराबाद विधायक रामस्वरूप लांबा ने उनका स्वागत किया। बाद में श्रीमती राजे ब्यावर विधायक शंकर सिंह रावत के पैतृक गांव किशनपुरा पहुंची जहां उन्होंने उनकी 108 वर्षीय मां के निधन पर शोक व्यक्त किया और कहा कि वह भाग्यशाली हैं जिन्हें इतने वर्षों तक मां का आशीर्वाद मिलता है।
उन्होंने भावुक होते हुए कहा ” मुझे भी सुबह रोज राजमाता विजय राजे की याद आती है। राजस्थान मेरा परिवार है और मैं छत्तीस कौमों को साथ लेकर राजनीति करती हूं।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *