गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

हिमस्खलन में फंसे नवविवाहित की मौत

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में हिमस्खलन में फंसे २६ वर्षीय एक व्यक्ति को बचाए जाने के बाद भी उसकी मौत हो गई। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। यह घटना शुक्रवार दोपहर करीब १५.१५ बजे चोंतवारी माछिल के ऊपरी इलाके में हिमस्खलन के कारण हुई। जब एक नवविवाहित जोड़ा एजाज अहमद तांत्रे और जरीना फंस गए। दोनों ने दिसंबर २०२२ में शादी की थी। सेना के अधिकारियों ने कहा,नवविवाहित जोड़ा अपने गांव लौट रहा था , तभी वे एक बड़े हिमस्खलन की चपेट में आ गए। जरीना बेगम बाल-बाल बच गयी जबकि एजाज १०-१५ फीट बर्फ के नीचे दब गया। उन्होंने कहा कि सेना के एक गश्ती दल ने इस घटना को देखा और तुरंत बचाव अभियान शुरू किया और अतिरिक्त बल को भी बुलाया। अतिरिक्त सेना हिमस्खलन बचाव दल, पुलिस, सिविल मेडिकल टीम और स्थानीय लोग तुरंत घटना स्थल पर पहुंचे तथा तुरंत खोज व बचाव अभियान शुरू किया। उन्होंने बताया कि सेना की तिरंगा माउंटेन रेस्क्यू टीम, आर्मी मेडिकल टीम और एडवांस्ड लाइट हेलीकॉप्टर (एएलएच) की ओर से जेड गली से एवलांच रेस्क्यू डॉग को मौके पर ले जाया गया। चार घंटे के बड़े पैमाने पर खोज और बचाव अभियान के बाद एजाज को शाम करीब १८.४० बजे बरामद किया गया और उसकी जिंदगी बचाने के लिए तत्काल चिकित्सा सहायता दी गई , लेकिन दुर्भाग्य से व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। एजाज को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया और पुलिस ने शव को अंतिम संस्कार के लिए उसके परिवार को सौंप दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *