गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

रोहट में पति पत्नी के शव बरामद

जयपुर : राजस्थान में पाली जिले के रोहट थाना क्षेत्र मे सांवला खुर्द गांव में पुलिस ने आज एक मकान से पति पत्नी के शव बरामद किये।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतकों की पहचान बगदीलाल एवं उसकी पत्नी संतोष के रूप में हुई हैं। घटना की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतकों के शवों के शवों को पुलिस ने अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है।
बताया गया है कि कल शाम को पति पत्नी में आपसी विवाद हो गया था। इसके बाद पडोसियों ने समझाईस करवाई। संभावना जताई जा रही है कि पति बगदीराम ने रात्रि में पत्नी की धारदार हथियार से हत्या करने के बाद स्वयं ने भी आत्महत्या कर ली।
पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *