बुलंदशहर : उत्तर प्रदेश में बुलंदशहर के खानपुर क्षेत्र में शनिवार को तेज रफ्तार कैंटर की चपेट में आने से बाइक सवार महिला समेत तीन लोगों की मृत्यु हो गयी जबकि दो की हालत गंभीर बनी हुयी है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने बताया कि कि क्षेत्र के मनियां टीकरी गांव में एक विवाह समारोह में शामिल होने के बाद हताहत दो मोटरसाइकिल से अपने घरों को लौट रहे थे कि चरौरा मुस्तफाबाद गांव के पास सामने से तेज रफ्तार आ रहे कैंटर ने दोनो मोटरसाइकिल सवारों को टक्कर मार दी।
इस हादसे में अंश (10), पारुल (18) और सुमित (20) की मौके पर ही मौत हो गई जबकि आशा और एक अन्य की हालत चिंताजनक है।
सड़क हादसा : तीन मरे
