गुरदासपुर : पंजाब के जिला गुरदासपुर में अंतर्राष्ट्रीय सीमा के नजदीक गांव घनियाके के खेतों में गिरा एक क्वाडकॉप्टर ड्रोन और दो किलो 730 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है।
सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जनसंपर्क अधिकारी ने रविवार को बताया कि सुबह लगभग 0930 बजे, सीमा सुरक्षा बल के सतर्क जवानों ने सीमा पर फेंसिंग से आगे एरिया डोमिनेशन पेट्रोलिंग करते हुए गुरदासपुर जिले के गांव घनियाके के पास खेत में कुछ संदिग्ध चीजें पड़ी देखीं। उन्होने बताया कि इलाके की गहन तलाशी के दौरान, बीएसएफ के जवानों ने 01 क्वाडकॉप्टर / ड्रोन – डीजेआई मैट्रिस 300 आरटीके (मेड इन चाइना) बरामद किया, जिसकी पेलोड ले जाने की क्षमता लगभग – 9 किलोग्राम थी, जिसमें पेलोड रिलीज मैकेनिज्म, एक रिफ्लेक्टर और 01 बड़ा पैकेट था। पीले चिपकने वाले टेप से लिपटे इस बड़े पैकेट में लगभग 2.730 किलोग्राम हेरोइन बरामद हुई है।
गुरदासपुर में हेरोइन सहित ड्रोन बरामद
