गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

कोरोना के मामलों में मामूली वृद्धि

नई दिल्ली : देश में कोरोना संक्रमण के मामलों में दूसरे दिन भी मामूली वृद्धि दर्ज की गयी और इनकी संख्या बढ़कर 1,916 हो गयी है।
इस बीच देश में पिछले 24 घंटों में 1,126 कोविड टीकाकरण किया गया है और अब तक कुल 220 करोड़ 63 लाख 40 हजार 003 टीकाकरण किया जा चुका है।
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से सोमवार सुबह जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों में 102 मरीज स्वस्थ हुए हैं। कर्नाटक में 15, राष्ट्रीय राजधानी और केन्द्रशासित प्रदेश पुड्डुचेरी में छह-छह, तमिलनाडु में तीन, गुजरात में दो, गोवा, हरियाणा, झारखंड और तेलंगाना में क्रमशः एक-एक मामले बढ़े हैं।
विस्तृत आंकड़ों के अनुसार देश में कोरोना संक्रमण के दर्ज मामलों की संख्या चार करोड़ 46 लाख 85 हजार 043 और इस बीमारी को मात देने वालों की संख्या चार करोड़ 41 लाख 52 हजार 360 है जबकि मृतकों की संख्या 5,30,761 है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *