गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

कश्मीर घाटी के कुछ हिस्सों में बर्फबारी, बारिश के आसार

श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर में कश्मीर घाटी के ऊंचाई वाले इलाकों में अगले 24 घंटों के दौरान हल्की बर्फबारी और मैदानी इलाकों के कई हिस्सों में हल्की बारिश होने का अनुमान है।
श्रीनगर स्थित मौसम विज्ञान केंद्र ने सोमवार अपराह्न से कश्मीर संभाग के कुपवाड़ा, बारामूला, हंदवाड़ा, उरी, गुलमर्ग और शोपियां में हल्की बारिश/बर्फबारी के साथ आम तौर पर बादल छाए रहने का अनुमान लगाया है।
केंद्र ने कहा कि 21-24 फरवरी तक बादल छाए रहने के साथ मौसम शुष्क रहेगा, जबकि 26 फरवरी और 28 फरवरी के दौरान कश्मीर संभाग के अलग-अलग हिस्सों में हल्की बारिश या हिमपात के साथ आमतौर पर बादल छाए रहने के आसार जताये गए हैं।
केंद्र शासित प्रदेश की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में आज न्यूनतम तापमान 5.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पिछली रात 6.7 डिग्री सेल्सियस था। सीजन की इस अवधि के दौरान यह सामान्य से 4.4 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।
श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर काजीगुंड में न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले 3.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि कोकेरनाग में पिछली रात 4.1 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले 3.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
दक्षिण कश्मीर के पर्यटन स्थल पहलगाम में न्यूनतम तापमान पिछली रात के 2.1 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले 1.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सीजन की इस अवधि के दौरान यह सामान्य से 5.7 डिग्री सेल्सियस अधिक था।
कुपवाड़ा में 5.1 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले 4.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सीमांत जिले के लिए सामान्य से 4.8 डिग्री सेल्सियस अधिक था।
उत्तरी कश्मीर के गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान पिछली रात के 2.0 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले 0.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग कार्यालय ने कहा कि रविवार को प्रसिद्ध स्की रिसॉर्ट का तापमान सामान्य से 6.9 डिग्री सेल्सियस अधिक था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *