गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

नक्सलियों ने की प्रधान आरक्षक की हत्या

दंतेवाड़ा : छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले में पदस्थ प्रधान आरक्षक की नक्सलियों ने गला रेतकर हत्या कर दी।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आर के बर्मन ने बताया कि मृतक प्रधान आरक्षक पन्नी राम बट्टी चार दिन की छुट्टी पर था। इस दौरान भाई की शादी में शामिल होने भैरमगढ़ थाना के कडेनार गांव पहुंचा था। यहां शादी समारोह में कल नक्सलियों ने पन्नी राम बट्टी को घेरबंदी कर हत्या कर दी। जवान पन्नी राम बट्टी दंतेवाड़ा जिला के गीदम थाना क्षेत्र के गुमलनार का रहने वाला था। वह दंतेवाड़ा पुलिस लाइन में प्रधान आरक्षक के पद पर पदस्थ था।
बर्मन बताया कि जवान विशाखापटनम से प्रशिक्षण लेकर वापस लौटने के बाद चार दिनों की छुट्टी पर था और बिना किसी सूचना के शादी समारोह में शामिल होने चला गया था। शव का पोस्टमार्टम कर गृहग्राम रवाना किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *